पति और कुछ लोग कर रहे उत्पीड़न?, महिला मीडियाकर्मी ने सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर पंखे से लगाया फंदा, मां-पापा मुझे माफ करिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 15:36 IST2025-09-06T15:35:45+5:302025-09-06T15:36:51+5:30

Noida: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने आज सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर कहा कि पति और कुछ लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और आत्महत्या करने जा रही है।

Noida Husband and some people harassing Female media person went 'live' social media hanged herself fan mom-dad please forgive me | पति और कुछ लोग कर रहे उत्पीड़न?, महिला मीडियाकर्मी ने सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर पंखे से लगाया फंदा, मां-पापा मुझे माफ करिए

सांकेतिक फोटो

Highlightsअपने माता पिता से माफी मांगी और पंखे से फंदा लगा लिया।थाना सेक्टर 20 पुलिस और अन्य आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।महिला देश के एक नामी मीडिया प्रतिष्ठान के डिजिटल विभाग में कार्यरत है।

Noida: नोएडा की एक महिला मीडियाकर्मी ने जान देने का प्रयास किया और इसे सोशल मीडिया पर लाइव कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक महिला ने आज सोशल मीडिया पर ‘लाइव’ आकर कहा कि उसके पति और कुछ लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और इस कारण वह आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए और इसके बाद अपने माता पिता से माफी मांगी और पंखे से फंदा लगा लिया।

उन्होंने बताया कि इस पर थाना सेक्टर 20 पुलिस और अन्य आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि महिला देश के एक नामी मीडिया प्रतिष्ठान के डिजिटल विभाग में कार्यरत है।

Web Title: Noida Husband and some people harassing Female media person went 'live' social media hanged herself fan mom-dad please forgive me

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे