लाइव न्यूज़ :

नोएडा: हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा, 10 अरेस्ट, गिरफ्तार आरोपियों में तीन पूर्व सैनिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में नेटवर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2021 20:52 IST

गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने का गैर कानूनी काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार आरोपियों में से तीन पूर्व सैनिक हैं।गिरोह के 10 सदस्यों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। परीक्षा सेक्टर 62 स्थित आईयोन डिजिटल सेंटर में चल रही थी।

नोएडा: हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए हो रही परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने (नकल) वाले गिरोह के 10 सदस्यों को थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन पूर्व सैनिक हैं।

 

पुलिस ने बताया कि उक्त गिरोह उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाने का गैर कानूनी काम करता था। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस. ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चायन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा सेक्टर 62 स्थित आईयोन डिजिटल सेंटर में चल रही थी।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि ‘‘पेपर साल्वर गैंग’’ के सदस्य अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर गैरकानूनी तरीके से उनके प्रश्नपत्र हल (नकल) करवा रहे हैं। राजेश ने बताया कि सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस ने उमेश कुमार, लाखन सिंह, वीरेंद्र यादव, अभिनव, सतनाम, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, महिपाल, विकास शर्मा, सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 9 लाख 15 हजार रुपए नकद, 2 लाख रुपए के चेक, 16 मोबाइल फोन, 28 एटीएम कार्ड, दो कारें और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न प्रांतों में होने वाली सरकारी नौकरी की भर्तियों में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर प्रश्नपत्र हल करवाता है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से लाखन, सतनाम तथा सुनील पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा