लाइव न्यूज़ :

दादी ने प्रेमी संग मिलकर 3 वर्षीय मासूम को मार डाला, अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही थी, मां मायके गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2022 13:36 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था। बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है।मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी।

नोएडाः जनपद के थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली तीन वर्षीय बच्ची कि बलात्कार के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बच्ची के दादी के प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बतााय कि इस मामले में बच्ची की दादी की भूमिका की जांच की जा रही है।

 

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में 28 दिसंबर को एक निर्माणाधीन मकान में तीन वर्षीय बच्ची मृत अवस्था में मिली थी। बच्ची की दादी ने 25 दिसंबर को थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह घर से लापता है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज हेमंत (करीब 50 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि हेमंत तथा बच्ची की दादी के बीच अवैध संबंध थे। हेमंत बच्ची की दादी से शादी करना चाहता था।

उन्होंने बताया कि बच्ची का पिता हत्या के मामले में जेल में बंद है जबकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध के बीच बाधा बन रही बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए उसकी दादी तथा उसके प्रेमी ने षड्यंत्र रचा।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि घटना वाले दिन हेमंत बच्ची को लेकर इलाहाबास गांव की तरफ गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में धारा 376 तथा 377 की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बच्ची की दादी की भूमिका की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई