लाइव न्यूज़ :

नोएडाः किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, बरामद, आरोपी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2021 20:53 IST

पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।डॉक्टरी परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के थाना फेस-2 क्षेत्र के गांव नगला चरण दास से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और डॉक्टरी परीक्षण में इस बात की पुष्टि हुई।

उधर, पुलिस ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान मनोहर, श्याम बाबू, सुरेंद्र तथा सुनील के रूप में की गयी है। एक अन्य घटनाक्रम में सेक्टर 20 क्षेत्र से अगवा हुई दो किशोरियों को पुलिस ने आज बरामद किया है। पुलिस उनका डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।

मायके में आई महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

हरियाणा के जींद जिले के कलौदा गांव में मायके आयी एक महिला ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी । मरने वाली महिला के भाई की शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान नेहा के तौर पर हुयी है। नेहा के भाई पंकज ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों से परेशान होकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पंकज की शिकायत पर नेहा के पति सुमित, सास शकुंतला और ननद नीरू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

जिले के सदर थाना सफीदों इलाके के गांव में एक नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता के दादा की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट