लाइव न्यूज़ :

वकील, मुंशी सहित चार लोगों ने महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, पीड़िता के पति को पुलिस ने भेजा था जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 15:33 IST

पुलिस ने बताया कि वकील और उसके मुंशी ने महिला के पति की जमानत करवाने के बहाने उसे बुलाया और अपने साथियों के साथ उससे कथित तौर पर सामूहिक रूप बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपति को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।ये लोग महिला को लेकर सेक्टर-दो स्थित एक ऑफिस में गए।लोगों ने महिला से कई दिनों तक बलात्कार किया।

नोएडाः थाना सेक्टर-20 में एक महिला ने वकील, उसके मुंशी सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के पति को नोएडा पुलिस ने किसी मामले में जेल भेजा था।

पुलिस ने बताया कि वकील और उसके मुंशी ने महिला के पति की जमानत करवाने के बहाने उसे बुलाया और अपने साथियों के साथ उससे कथित तौर पर सामूहिक रूप बलात्कार किया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बल्लभगढ़ पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पति को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

वकील विकास के मुंशी का उसके पास फोन आया कि वह उसके पति की जमानत करवा देगा। शर्मा ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह अधिवक्ता महेश, उसके मुंशी विकास से मिलने के लिए अदालत गई। ये लोग महिला को लेकर सेक्टर-दो स्थित एक ऑफिस में गए। वहां पर महेश, विकास, देवेंद्र और एक अन्य व्यक्ति ने उससे सामूहिक रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने महिला से कई दिनों तक बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता का कहना है कि उससे सामूहिक बलात्कार की जानकारी जब उसके पति को मिली तो वह उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता के अनुसार इस घटना की वजह से उसकी जिंदगी मुश्किलों में घिर गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा