लाइव न्यूज़ :

नोएडाः पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने बलात्कार का किया प्रयास, मां घर से बाहर थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2021 21:33 IST

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रईस नामक एक अधेड़ व्यक्ति ने रविवार को बलात्कार का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा आरोपी को पकड़ लिया।चंदर ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी।

नोएडाः जिले के मिलक लच्छी गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने बलात्कार का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने सोमवार को बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रईस नामक एक अधेड़ व्यक्ति ने रविवार को बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा आरोपी को पकड़ लिया।

चंदर ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप

नोएडा जिले के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कृष्ण गोयल नामक व्यक्ति ने सेक्टर दो स्थित एक होटल में अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी तथा पीड़िता दोनों जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं, तथा एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नोएडा: नवविवाहिता का शव घर में लटकता पाया गया

जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र के कस्बा दादरी में एक नवविवाहिता का शव रविवार देर रात को उसके घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की गत फरवरी में हिना (21) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को हिना का शव घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। 

टॅग्स :रेपनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!