लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बंदूक की नोक पर पांच लोगों ने पत्रकार को लूटा, 5000 रुपये छीने, गला दबाने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 18:45 IST

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे घटना के संबंध में अग्रवाल की ओर से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक पोस्ट में कहा कि घटना 19 और 20 जून की दरम्यानी रात को हुई।यूएसबी पेन ड्राइव को ठीक करने के लिए मुझे अपनी कार रोकनी पड़ी।दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां आए और मेरी कार को रोक दिया।

नोएडाः ग्रेटर नोएडा में पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से बंदूक की नोक पर पत्रकार से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। हिंदी समाचार चैनल में काम करने वाले पत्रकार अतुल अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि घटना 19 और 20 जून की दरम्यानी रात को हुई।

आरोपियों ने उनके बटुए में रखे करीब पांच हजार रुपये छीन लिये और उनका गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसे घटना के संबंध में अग्रवाल की ओर से शिकायत नहीं मिली है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अग्रवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि घटना ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में एक पुलिस चौकी से बमुश्किल 250-300 मीटर की दूरी पर हुई, जिसे नोएडा एक्सटेंशन भी कहा जाता है। उन्होंने कहा, ''मेरी कार के म्यूजिक सिस्टम में कुछ दिक्कतें थीं, इसलिए यूएसबी पेन ड्राइव को ठीक करने के लिए मुझे अपनी कार रोकनी पड़ी।

अचानक, दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां आए और मेरी कार को रोक दिया।'' अग्रवाल ने दावा किया, ''कार अंदर से बंद थी। उन्होंने खिड़कियों पर हाथ मारना शुरू कर दिया तो मैंने विरोध किया। फिर उनमें से एक ने बंदूक निकाली और मुझे इशारा किया, जिससे मुझे कार से बाहर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। मेरे पास और कोई विकल्प नहीं था।

उन्होंने मुझपर बंदूक तान दी, इसलिए मुझे उनकी बात माननी पड़ी।'' अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने मास्क पहने हमलावरों से उनकी जान बख्शने की गुहार लगाई। पत्रकार ने कहा कि उन्होंने बदमाशों से कहा कि वे उनकी कार और जितने पैसे उनके पास हैं, ले लें।

उन्होंने कहा कि हमलावरों ने उनके बटुए में रखे करीब 5,000 रुपये ले लिए, लेकिन यह पता चलने पर कि वह एक पत्रकार हैं, उनका मोबाइल फोन और सोने के आभूषण छोड़ गए। अग्रवाल ने दावा किया कि कि एक आरोपी ने उनका गला घोंटने का प्रयास किया, लेकिन उसके एक सहयोगी ने उसे रोक दिया।

हालांकि स्थानीय पुलिस ने कहा कि अग्रवाल उनके साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं और घटना के 48 घंटे बाद भी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हरीश चंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने स्वत: संज्ञान लिया।

हमने मामले की जांच और हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है।'' उन्होंने कहा, ''हालांकि, स्थानीय पुलिस को पत्रकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत नहीं की है इसलिए अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!