लाइव न्यूज़ :

नवरात्र में बहू को जहर दिया?, बेटा पैदा नहीं होने पर लिंग परीक्षण करवाकर 2 बार कराया गर्भपात, सीआईएसएफ में तैनात सोनू मलिक ने पत्नी रितु को मार डाला, मां ने दिया साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 11:35 IST

Noida:अंकित तोमर ने बुधवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन रितु की शादी 2014 में हिंदू रीति रिवाज से बागपत के ही रहने वाले सोनू मलिक से हुई थी जो सीआईएसएफ के ग्रेटर नोएडा में स्थित बटालियन में आरक्षी के पद पर कार्यरत है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी बहन की शादी में हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था।रितु की सास और पति सोनू मलिक ने लिंग परीक्षण करवाने को कहा था।गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया तथा दो बार गर्भपात करवाया।

Noida: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात एक व्यक्ति और उसकी मां ने एक विवाहिता को कथित रूप से जहर देकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बागपत जिले के रहने वाले अंकित तोमर ने बुधवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन रितु की शादी 2014 में हिंदू रीति रिवाज से बागपत के ही रहने वाले सोनू मलिक से हुई थी जो सीआईएसएफ के ग्रेटर नोएडा में स्थित बटालियन में आरक्षी के पद पर कार्यरत है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तोमर की शिकायत के अनुसार उसने अपनी बहन की शादी में हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसकी बहन को दो बेटियां पैदा हुईं, जिनकी उम्र क्रमशः आठ व पांच वर्ष है। उसके अनुसार पहली बेटी के जन्म से पूर्व गर्भावस्था के दौरान रितु की सास और पति सोनू मलिक ने लिंग परीक्षण करवाने को कहा था।

पहली संतान बेटी होने के बाद आरोपियों ने बेटे की चाहत में बाद में रितु के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण करवाया तथा दो बार गर्भपात करवाया। तोमर ने आरोप लगाया कि बेटा पैदा नहीं होने के कारण सोनू मलिक और उसकी मां उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। पीड़ित के अनुसार उसकी बहन एक वर्ष तक मायके में आकर रही।

बाद में समाज के लोगों के दबाव में उन्होंने अपनी बहन को विदा किया। पीड़ित के अनुसार 23 सितंबर की शाम को उसकी बहन का फोन आया था जिसमें उसने बताया था कि आरोपी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और हत्या की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद अचानक फोन कट गया।

तोमर ने बताया कि अनहोनी की आशंका होने पर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ 24 सितंबर को सुबह सोनू मलिक के लखनावली गांव स्थित किराए के मकान पर पहुंचा, जहां पता चला कि उसकी बहन ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि रितु की मौत हो गई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बेटा पैदा नहीं होने पर उसकी बहन की सास शकुंतला और उसके पति सोनू मलिक ने उसके साथ मारपीट की और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?