लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बड़ी बहन ने छोटी को किसी बात के लिए डांटा, क्षुब्ध होकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 16:56 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाली कुमारी नीरज (22 वर्ष) ने मंगलवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को पता चला है कि नीरज अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही थी।किसी बात पर बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था।क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

नोएडाः  जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक युवती ने कथित तौर पर अपनी बड़ी बहन से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। बहन ने युवती को किसी बात के लिए डांट दिया था।

वहीं एक अन्य मामले में एक नव विवाहिता ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो पुरुषों की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाली कुमारी नीरज (22 वर्ष) ने मंगलवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नीरज अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही थी और किसी बात पर बड़ी बहन ने उसे डांट दिया था जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 27 के एफ- ब्लॉक में रहने वाली आराध्या पाठक (22 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश पाठक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते मंगलवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आराध्या की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि उसके मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है और अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं, तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र में रहने वाले संजय कुमार की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 40 में रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह का शव उनके घर पर मिला है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

टॅग्स :नोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा