लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान, पुलिस ने 434 को किया अरेस्ट, कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 13:42 IST

अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि देवी ने बताया कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार रात को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहारों का मौसम शुरू होने के मद्देनजर पुलिस जांच अभियान चला रही है। शराब पीने व हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाती रही है। भविष्य में भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

नोएडाः सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार देर रात को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 434 लोगों को गिरफ्तार किया।

 

 

अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि देवी ने बताया कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार रात को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि त्योहारों का मौसम शुरू होने के मद्देनजर पुलिस जांच अभियान चला रही है।

इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाती रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार की रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 434 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

नोएडा : लापता किशोर का शव नहर में मिला

नोएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र के आकलपुर गांव से 16 जुलाई को गायब हुए 15 वर्षीय किशोर का शव अगले दिन जनपद अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र में एक नहर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि आकलपुर गांव का रहने वाला मुदित (15) दसवीं कक्षा का छात्र था।

वह 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे घर में बिना किसी को बताए मोटरसाइकिल से निकल गया और घर नहीं लौटा। घर वालों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि छात्र का शव 17 जुलाई को जनपद अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र स्थित नहर में मिला। लड़के के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मुदित की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज