Noida: 3 वर्ष 7 माह की बच्ची से ‘डिजिटल रेप’?, नामी स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर अरेस्ट, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 13:46 IST2024-10-18T13:45:59+5:302024-10-18T13:46:50+5:30

Noida: बिना अनुमति बच्ची या महिला के साथ उंगलियों या हाथ-पैर के अंगूठे से यौन उत्पीड़न किया जाता है तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहते हैं।

Noida Digital rape 3 year 7 month old girl Office administrator renowned school girl's class teacher arrested know what up police | Noida: 3 वर्ष 7 माह की बच्ची से ‘डिजिटल रेप’?, नामी स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर अरेस्ट, जानें क्या है मामला

सांकेतिक फोटो

Highlightsबच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मेरी बच्ची जो महज तीन वर्ष सात माह की है। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली करीब साढ़े तीन साल की एक बच्ची से कथित तौर पर ‘डिजिटल रेप’ के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयामय महतो और मधु मेनघानी के रूप में हुई है तथा इन्हें शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। बिना अनुमति बच्ची या महिला के साथ उंगलियों या हाथ-पैर के अंगूठे से यौन उत्पीड़न किया जाता है तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहते हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करता था।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने घटना को छुपाने का प्रयास किया इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2), 5(एफ)(एम), छह और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया, ‘‘मेरी बच्ची जो महज तीन वर्ष सात माह की है। वह नोएडा के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है। सात अक्टूबर को स्कूल से आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई।’’

पत्र के मुताबिक, ‘‘उसी दिन रात करीब आठ बजे के बच्ची ने दर्द की शिकायत की। अगले दिन उसे चिकित्सक के पास ले गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।’’

Web Title: Noida Digital rape 3 year 7 month old girl Office administrator renowned school girl's class teacher arrested know what up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे