लाइव न्यूज़ :

नोएडाः साइबर ठगों ने घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर मोटी रकम कमाने का प्रलोभन देकर 29. 59 लाख रुपये ठगे, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.56 करोड़ की ठगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 17:16 IST

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर 120 स्थित अम्रपाली जोडियक सोसाइटी के हिमांशु ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक मैसेज आया था।

Open in App
ठळक मुद्देघर बैठे पार्ट टाइम जॉब करके मोटी रकम कमा सकते हैं। आरोपियों ने हिमांशु को टेलीग्राम एप पर जोड़ा तथा कुछ टास्क दिया।कई बार में कुल 29 लाख 59 हजार रुपए अपने खाते में अंतरित करवा लिये।

नोएडाः नोएडा के सेक्टर- 36 में एक व्यक्ति से अज्ञात साइबर ठगों ने घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर मोटी रकम कमाने का प्रलोभन देकर कथित रूप से 29 लाख 59 हजार रुपए ठग लिये। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर 120 स्थित अम्रपाली जोडियक सोसाइटी के हिमांशु ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक मैसेज आया था।

 

मैसेज करने वाले ने उनसे कहा था कि वह घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करके मोटी रकम कमा सकते हैं। यादव ने बताया कि आरोपियों ने हिमांशु को टेलीग्राम एप पर जोड़ा तथा उन्हें कुछ टास्क दिया। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों तक उन्हें फायदा दिखाया गया।

बाद में उन्हें और ज्यादा इन्वेस्ट कर ज्यादा पैसे कमाने का प्रलोभन देकर कई बार में कुल 29 लाख 59 हजार रुपए अपने खाते में अंतरित करवा लिये। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ 56 लाख की ठगी

नोएडा के सेक्टर 36 में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.56 करोड़ रुपये की कथित रूप से ठगी करने का मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि प्रवाल चौधरी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2021 में कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए उनके साथ समझौता किया।

यादव ने बताया कि इन लोगों ने शुरुआत में ऑनलाइन ट्रेडिंग में फायदा दिखाकर प्रवाल को अपने विश्वास में लिया तथा कई बार में इन्होंने अपने विभिन्न खातों में उनसे एक करोड़ 56 लाख रुपये डलवा लिये। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में प्रवाल को पता चला कि वह ठगी के शिकार हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली