लाइव न्यूज़ :

नोएडा: एटीएम तोड़कर कार में लेकर जा रहे थे बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2020 14:08 IST

नोएडा फेस-2 क्षेत्र में स्थित धनलक्ष्मी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर चार बदमाश बीती रात को एटीएम मशीन को एक कार में रखकर ले जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।बदमाशों के पास से दो देशी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त कार, दो लोहे की रॉड बरामद हुआ।

नोएडा: थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक बैंक का एटीएम तोड़कर कार में लेकर जा रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये बदमाश इससे पूर्व भी एटीएम लूट के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित धनलक्ष्मी बैंक के एटीएम को उखाड़ कर चार बदमाश बीती रात को एटीएम मशीन को एक कार में रखकर ले जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल तथा प्रवेश के पैर में लगी है। दोनों हापुड़ के निवासी हैं।

बदमाशों के पास से देशी तमंचा, कारतूस, दो चाकू बरामद-

मौके से भागे दो बदमाश मुकेश कुमार उस शेखू तथा अरुण को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो देशी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, घटना में प्रयुक्त कार, एटीएम उखाड़ने में प्रयुक्त दो लोहे की रॉड, तथा तीन हेलमेट भी बरामद हुआ है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2019 में इन लोगों ने याकूबपुर गांव में स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 28 मई को थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में स्थित एक एटीएम बूथ को भी तोड़ा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एटीएम बूथ तोड़ने की दर्जनों वारदातें में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारएटीएमकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट