लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: सफेद रंग की स्विफ्ट कार में लगी आग, उसमें सवार दो इंजीनियर की जलकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2023 13:17 IST

Noida Crime News: मृतकों की पहचान सोसाइटी के विजय चौधरी (27) और सेक्टर-53 निवासी अनस (27) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोसाइटी के बाहर आकर रुकी और तीन मिनट बाद अचानक उसमें लग गई है।कार कहां से आई और मृतक कहां से लौटे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं नहीं मिल पाई है।सवार लोगों ने खुद ही लगाई, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Noida Crime News:उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में शनिवार सुबह एक खड़ी गाड़ी में आग लगने से उसमें सवार दो इंजीनियर की जलकर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 11 मिनट पर सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लैटिनम सोसाइटी के पास की है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोसाइटी के विजय चौधरी (27) और सेक्टर-53 निवासी अनस (27) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी सुबह छह आठ मिनट पर सोसाइटी के बाहर आकर रुकी और तीन मिनट बाद अचानक उसमें लग गई है।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें दो पुरुषों के शव मिले। अवस्थी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कार कहां से आई और मृतक कहां से लौटे थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं नहीं मिल पाई है। अपर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी में आग अपने आप लगी या उसमें सवार लोगों ने खुद ही लगाई, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली