लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: इराक और अजरबैजान में नौकरी दिलाएंगे, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के 200 से अधिक लोगों के साथ ठगी, 80000 रुपये खातों में ट्रांसफर कराए और फुर्र!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2023 11:58 IST

Noida Crime News: विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया जो अरुण कुमार नाम के व्यक्ति ने उठाया और बताया कि नोएडा के सेक्टर दो स्थित एडीएम इंटरप्राइजेज बिल्डिंग में उसका ऑफिस है।

Open in App
ठळक मुद्देवीजा और सभी दस्तावेज कंपनी की तरफ से बनवाए जाने की बात कही गई।50 से 80 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर करवाए गए।टिकट समेत अन्य दस्तावेज देने की बात कही गई।

Noida Crime News: इराक और अजरबैजान में निर्माण कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 200 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने का मामला जनपद के फेस-वन थाने में सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पीड़ितों से शिकायत ले ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा जिसमें कम पैसों में विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही गई थी। शिकायत के मुताबिक, उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर फोन किया जो अरुण कुमार नाम के व्यक्ति ने उठाया और बताया कि नोएडा के सेक्टर दो स्थित एडीएम इंटरप्राइजेज बिल्डिंग में उसका ऑफिस है।

पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि वीजा और सभी दस्तावेज कंपनी की तरफ से बनवाए जाने की बात कही गई और इसके लिये उनसे 50 से 80 हजार रुपये खातों में ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने नौकरी के इच्छुक लोगों को सात नवंबर को नोएडा सेक्टर-दो स्थित ऑफिस बुलाया गया और यहीं टिकट समेत अन्य दस्तावेज देने की बात कही गई।

मंगलवार को जब विदेश जाने के लिये 30 से अधिक लोग कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। जिसके बाद पीड़ितों ने फेस-वन थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ितों में से एक गोरखपुर निवासी पवन कुमार मौर्य ने बताया कि वह इसी ऑफिस में पहले आरोपी से मिल चुका था।

ठगी के शिकार लोगों में अधिकांश उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने 200 से अधिक लोगों से विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। इसमें कहा गया कि कई लोगों को आरोपियों ने वीजा भेज भी दिया था जो सही पाया गया था। अब आरोपियों का नंबर बंद आ रहा है।

उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि पीड़ितों द्वारा अपने पासपोर्ट आरोपियों को बिहार के पटना में दिए गए थे। वहीं पर उनका साक्षात्कार भी हुआ था। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा सभी को कॉल कर नोएडा बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि यहां पर आरोपियों का कोई ऑफिस नहीं है और प्राथमिक जांच में पता चला मामला बिहार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, अगर घटनास्थल नोएडा का होता है तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाNoida Authorityनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये