लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बीमारी से चल रहा था परेशान

By भाषा | Updated: May 8, 2020 15:40 IST

रबूपुरा थाना क्षेत्र के तीरथली गांव में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि तीरथली गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के तीरथली गांव में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।पुलिस ने बताया कि युवक काफी दिनों से बीमारी से ग्रसित था और परेशान चल रहा था।

नोएडा। रबूपुरा थाना क्षेत्र के तीरथली गांव में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि तीरथली गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त तीरथली निवासी पवन (25) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक रीढ़ की हड्डी के रोग से परेशान था। उसने बीमारी से कथित रूप से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार वह बीमारी के कारण काफी दिनों से परेशान था।

नोएडा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

नोएडा में सेक्टर 46 के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 82 के केंद्रीय विहार में रहने वाला दीपक यादव (25 वर्ष) मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। वह बृहस्पतिवार देर रात अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 46 के पास से गुजर रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?