लाइव न्यूज़ :

Noida Crime News: प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालात में देखा पति, विरोध करने पर कैंची से हमला कर ली जान, नौकरी के साथ ऐसे शुरू हुआ लव अफेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2024 12:24 IST

Noida Crime News: पूजा ने प्रह्लाद को नौकरी दिलाने के बहाने ग्रेटर नोएडा बुलाया। अधिकारी ने बताया कि प्रह्लाद को एनएफएल सोसायटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिल गई और अक्सर पूजा से मिलने आने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देNoida Crime News: रोजगार की तलाश में महेश अपने परिवार को ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा में ले आया था।Noida Crime News: एक ही गांव के हैं और उनके बीच विवाहेतर संबंध थे।Noida Crime News: सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने लगा था।

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कैंची से एक व्यक्ति की निर्मम हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी व प्रेमी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी प्रह्लाद (महिला के प्रेमी) को ग्रेटर नोएडा में एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, उनके पास से हत्या के लिए प्रयुक्त की गई कैंचियों को बरामद कर लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि पूजा और प्रह्लाद, दोनों एक ही गांव के हैं और उनके बीच विवाहेतर संबंध थे।

रोजगार की तलाश में महेश अपने परिवार को ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा में ले आया था और वहां सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने लगा था। इस दौरान पूजा ने प्रह्लाद को नौकरी दिलाने के बहाने ग्रेटर नोएडा बुलाया। अधिकारी ने बताया कि प्रह्लाद को एनएफएल सोसायटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिल गई और अक्सर पूजा से मिलने आने लगा।

अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई की रात को प्रह्लाद महेश की अनुपस्थिति में पूजा से मिलने उसके घर गया था, लेकिन महेश अचानक घर लौट आया और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "इसके बाद हिंसक झड़प हुई, जिस दौरान पूजा और प्रह्लाद ने महेश पर कैंची से हमला किया और अंततः उसकी हत्या कर दी।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO