लाइव न्यूज़ :

NOIDA Crime News: मोबाइल को लेकर पिता ने डांटा, नोएडा से लापता दो नाबालिग बहन बनारस पहुंचीं, तीसरी और आठवीं कक्षा में पढ़ती, 5000 रुपये लेकर ट्रेन पकड़ी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2024 13:49 IST

NOIDA Crime News: बच्चियों के पिता ने 23 जनवरी को थाना बीटा- दो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीसरी तथा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी दो बेटियां स्कूल गईं लेकिन वापस नहीं लौटीं।

Open in App
ठळक मुद्देसर्विलांस विधि से पुलिस ने लोकेशन ढूंढी तथा वाराणसी पहुंच कर दोनों को खोज निकाला।ग्रेटर नोएडा से पहले गाजियाबाद गईं, गाजियाबाद से ट्रेन पड़कर वाराणसी पहुंचीं।नाराज होकर वह अपनी बहन के साथ ट्रेन से वाराणसी चली गई।

NOIDA Crime News: नोएडा जिले में थाना बीटा- दो क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बहनें उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मिलीं। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग छात्रा को उसके पिता ने मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर डांट दिया था जिससे नाराज होकर वह अपनी बहन के साथ ट्रेन से वाराणसी चली गई। सिंह के अनुसार, पैसे खत्म होने पर दोनों बहनें काम की तलाश करने लगीं। इसी बीच सर्विलांस विधि से पुलिस ने उनकी लोकेशन ढूंढी तथा वाराणसी पहुंच कर दोनों को खोज निकाला।

उन्होंने बताया कि बच्चियों के पिता ने 23 जनवरी को थाना बीटा- दो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीसरी तथा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी दो बेटियां स्कूल गईं लेकिन वापस नहीं लौटीं। सिंह के अनुसार, दोनों बहनें घर से पांच हजार रुपये लेकर, ग्रेटर नोएडा से पहले गाजियाबाद गईं, तथा गाजियाबाद से ट्रेन पड़कर वाराणसी पहुंचीं।

मंगेतर के साथ पार्टी के लिए आई युवती को कार ने टक्कर मारी, हालत गंभीर

मंगेतर के साथ पार्टी के लिए आई युवती को पार्किंग में, नशे में धुत्त एक कार चालक ने वाहन से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मोहित यादव, पुत्र सम्राट सिंह ने बीती रात को घटना के सिलसिले में थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में उसने कहा है कि वह अपनी मंगेतर नेहा के साथ 31 जनवरी की रात को पार्टी के लिए गार्डन गैलरिया मॉल आए थे। शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि वह रात करीब साढ़े बारह बजे वापस जाने के लिए पार्किंग से कार निकाल रहे थे और उनकी मंगेतर पार्किंग में खड़ी थी तभी एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मंगेतर को टक्कर मार दी।

शिकायत में कहा गया है कि कार चालक नशे में था। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अगले दिन उसे जीआईपी पुलिस चौकी में बुलाकर समझौता करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया, तथा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली