लाइव न्यूज़ :

NOIDA Crime News: दोस्त-दोस्त ना रहा!, चार युवक ने गला दबाकर फ्रेंड यश की हत्या की, पांच-छह फुट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफनाया, 26 फरवरी से अपना फोन नहीं उठा रहा था छात्र...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2024 16:57 IST

NOIDA Crime News:दादरी स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र यश मित्तल के परिजनों ने 27 फरवरी को शिकायत दर्ज करायी थी कि बेटा 26 फरवरी से अपना फोन नहीं उठा रहा है और न ही वह विश्वविद्यालय के छात्रावास में है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस के कई दल गठित किए गए। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर यश के एक दोस्त रचित को अमरोहा के गजरौला से हिरासत में लिया। साथी शुभम उपाध्याय, सुशांत और सुमित प्रधान ने यश को पार्टी करने के लिए अमरोहा बुलाया था।

NOIDA Crime News: ग्रेटर नोएडा में 20 वर्षीय बीबीए के छात्र की झगड़े के बाद चार दोस्तों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को अमरोहा में एक खेत में गड्ढा खोद कर गाड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बुधवार शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीनों के पैरों में गोली लगी है। अधिकारियों ने बताया कि छात्र और आरोपी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला इलाके के रहने वाले हैं। हत्या की वरदात मंगलवार रात की है। कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले छात्र ने ग्रेटर नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री के लिए दाखिला लिया था।

पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) साद मिया खान ने कहा कि जब वह सोमवार को वापस नहीं लौटा तो स्थानीय दादरी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। खान ने कहा ,‘‘ 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि बेनेट यूनिवर्सिटी का छात्र यश मित्तल 26 फरवरी से हॉस्टल नहीं लौटा है। इस मामले की जांच के लिए तुरंत पुलिस टीम गठित की गईं।

जब सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई तो पता चला कि वह फोन पर बात करते हुए कार में सवार होकर विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकला था।’’ अधिकारी ने बताया कि बाद में कॉल डेटा रिकॉर्ड की भी जांच की गई जिससे पुलिस कुछ संदिग्धों तक पहुंची जिसमें उनका दोस्त रचित नागर भी शामिल था।

नागर ने ही पुलिस को गजरौला में एक पार्टी के बारे में बताया था जहां मित्तल को उनके दोस्तों ने आमंत्रित किया था। खान ने कहा, ‘‘आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 27 फरवरी को यश की हत्या कर दी थी, लेकिन पुलिस और उसके परिवार को गुमराह करने के लिए उन्होंने 28 फरवरी को फिरौती के संदेश भेजे।’’

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की हैं - पहली हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने की और दूसरी मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनॉएडाuttar pradeshहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई