लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 10 और छह साल की बच्चियों के साथ बलात्कार, पड़ोसी ने दिया अंजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2021 17:41 IST

नोएडा जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर का मामला है। बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची के साथ चौकीदार ने पार्क में बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडाः नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में कथिततौर पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बलात्कार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में ही रहने वाले आंसू नामक युवक ने बीती रात बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 47 में रहने वाली एक छह वर्षीय बच्ची के साथ चौकीदार ने पार्क में बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO