लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सगे भाई और भतीजे ने परिवार पर किया धारदार हथियार से हमला, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 22:10 IST

​​​​​​​उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपूर गांव का मामला है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।सतपाल के बेटे शेखर की बुलंदशहर जनपद में शादी हुई थी।पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद सोमवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपूर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति, उसकी पत्नी तथा बेटे व बेटी पर उसके सगे भाई व भतीजे ने सोमवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया।

 

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने मंगलवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाले सतपाल तथा महेंद्र दोनों भाई हैं।

उन्होंने बताया कि सतपाल के बेटे शेखर की बुलंदशहर जनपद में शादी हुई थी और पति-पत्नी में विवाद हो गया था जिसके बाद सोमवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई जिसमें सतपाल के भाई महेंद्र ने लड़की पक्ष को हर्जाने के रूप में 60 हजार रुपये देने की बात स्वीकार की। चंदर ने बताया कि शेखर हर्जाना देने को तैयार नहीं था तथा वह इस बात का विरोध कर रहा था।

उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों भाई सतपाल तथा महेंद्र के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते सोमवार देर रात करीब एक बजे दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। उन्होंने बताया कि सतपाल, उसके बेटे शेखर ने धारदार हथियार से महेंद्र (48), उसकी पत्नी सीमा, उसके बेटे तनिष्क व बेटी नेहा पर हमला कर दिया।

चंदर के मुताबिक, इस घटना में महेंद्र और उसकी पत्नी तथा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO