लाइव न्यूज़ :

नोएडा: फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिला महिला पत्रकार का शव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 16, 2018 11:36 IST

नोएडा के सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम सोसाइटी में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला पत्रकार की लाश सड़ीगली हालत में बरामद हुई है। वहीं, मृत मिली पत्रकार का नाम सुधा सिंह बताया गया है।

Open in App

दिल्ली से सटे नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम सोसाइटी में रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला पत्रकार की लाश सड़ीगली हालत में बरामद हुई है। वहीं, मृत मिली पत्रकार का नाम सुधा सिंह बताया गया है।

इस बात की जानकारी नोएडा में नोएडा पुलिस के द्वारा दी गई है। सुधा एक प्रतिष्ठित अखबार में काम करती थीं और में अकेली रहा करती थीं। खबर के अनुसार पत्रकार की मौत को 20 दिन से अधिक हो चुके थे। इस मौत को फिलहाल प्राकृतिक बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वह किडनी की समस्या से पीड़ित थीं और डायलिसिस चल रहा था। पत्रकार का एक बेटा है जो बेंगलुरु में रहता है। वहीं,  सोसायटी के लोगों के अनुसार फ्लैट से बदबू आ रही थी, इसकी सूचना बेटे को दी गई और वह नोएडा पहुंच गया है। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा तो मां का शव सड़ा-गला शव मिला। 

फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि बेटे के अनुसार उसकी मां से बात पिछले माह हुई थी। 

टॅग्स :नॉएडापत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह