लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नाले से लहूलुहान शव बरामद, पुलिस ने कहा-शराब के नशे में गिरा, लोग बोले-हत्या, मुरादाबाद का रहने वाला था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 21:21 IST

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के वाजिदपुर गांव के पास हादसा हुआ। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना मिली कि वाजिदपुर गांव के पास नाले में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक का नाम किशनपाल (37) है और वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। मृतक नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर चालक था।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के वाजिदपुर गांव के पास नाले से रविवार सुबह 37 वर्षीय व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला।

 

पुलिस को शक है कि व्यक्ति शराब के नशे में नाले में गिर गया जबकि आसपास के लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस को सूचना मिली कि वाजिदपुर गांव के पास नाले में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है।

कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर चालक था

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम किशनपाल (37) है और वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मृतक नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर चालक था।

सिंह के मुताबिक, मृतक शराब पीने का आदी था और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शराब के नशे में वह नाले में गिर गया तथा उसको गंभीर चोट आई, जिस वजह से उसकी मृत्यु हो गई। सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं मौके पर इकट्ठे लोगों का आरोप है व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार रात को दादरी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से रेखा राम (38) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दादरी के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में आगे जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडाउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर