लाइव न्यूज़ :

नोएडा: होटल के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव मिला, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, पुरुष मित्र हिरासत में, जानें क्या है पूरा माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2023 14:27 IST

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति 36 वर्षीय महिला को लेकर थाना क्षेत्र के छीजारसी गांव स्थित एक होटल में आया और रात्रि में दोनों वहीं रुके।

Open in App
ठळक मुद्देदेर रात महिला का लहूलुहान शव होटल के कमरे में मिला है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के एक होटल के एक कमरे से एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने मामले में उसके पुरुष मित्र को हिरासत में लिया है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति 36 वर्षीय महिला को लेकर थाना क्षेत्र के छीजारसी गांव स्थित एक होटल में आया और रात्रि में दोनों वहीं रुके।

उन्होंने बताया कि देर रात महिला का लहूलुहान शव होटल के कमरे में मिला है। मान ने बताया कि महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, महिला के पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

उप्र: व्यक्ति ने पत्नी की लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्या की, गिरफ्तार

महराजगंज जिले के मेदनीपुर गांव में घरेलू विवाद में लोहे की छड़ से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हेमंत शराब पीने का आदि है जिसपर उसकी पत्नी प्रतिभा (35) आपत्ति करती थी। घुघली थाने के प्रभारी नीरज राय ने बताया कि शुक्रवार रात को मेदनीपुर गांव में हेमंत और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पति ने लोहे की छड़ से अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा। घायल प्रतिभा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशPoliceयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट