लाइव न्यूज़ :

मिजोरम की रहने वाली युवती से बलात्कार का प्रयास और अश्लील हरकत की, आरोपी संतोष बाबू फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2023 15:38 IST

पुलिस घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि युवती सलारपुर कॉलोनी में रहती है।

Open in App
ठळक मुद्देअश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास किया।घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडाः नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली चकमा प्रजाति की एक युवती से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया तथा अश्लील हरकत की। पुलिस घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि युवती सलारपुर कॉलोनी में रहती है।

 

उसने आरोप लगाया है कि संतोष बाबू शाह नामक व्यक्ति आठ फरवरी को उसके घर में घुसा तथा उसके गुप्तांगों को छूने लगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उससे उसके गुप्तांगों को पकड़ने के लिए कहा। चाहर ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत कर बलात्कार करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी संतोष बाबू फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी संतोष चकमा प्रजाति का नेता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस में मचा हड़कंप

थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा गांव से शनिवार सुबह तीन वर्षीय बच्ची लापता हो गई, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्ची के पिता योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भीख मांगने वाले गिरोह ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।

इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बच्ची घर से टॉफी खरीदने के लिए दुकान पर गई थी।

दुकान बंद होने की वजह से वह दूसरी दुकान पर चली गई, तथा थोड़ी देर बाद वह रास्ता भूल गई। रास्ता भूलने की वजह से वह चलते-चलते सोरखा गांव की हरिजन बस्ती की तरफ चली गई। एक परिवार ने बच्ची को रोते हुए देखा तो उसे अपने पास बैठा कर उसे पानी पिलाया तथा उसको सहारा दिया। जांच करते हुए पुलिस जब वहां पर पहुंची तो परिवार ने बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेशमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा