लाइव न्यूज़ :

नोएडाः एटीएम बूथ काटकर ले गए 17 लाख रुपए, पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर घटना, थाना प्रभारी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2021 20:52 IST

अज्ञात बदमाशों ने एटीएम बूथ में लगी मशीन को गैस कटर से काटा और उसके अंदर रखी 17 लाख रुपए की नकद राशि चोरी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देदनकौर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एटीएम बूथ लगा है। मामले में बैंक प्रबंधक अभिषेक ने दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर जिले के बिलासपुर कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बाहर लगे एटीएम बूथ को काटकर उसमें से 17 लाख रुपए की नकद राशि चोरी के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कस्बा दनकौर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एटीएम बूथ लगा है। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात करीब तीन बजे एटीएम बूथ में लगी मशीन को गैस कटर से काटा और उसके अंदर रखी 17 लाख रुपए की नकद राशि चोरी कर ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में बैंक प्रबंधक अभिषेक ने दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बदमाशों ने बिलासपुर स्थित पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर उक्त घटना को अंजाम दिया और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जांच में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एटीएम मशीन काटकर चोरी करने वाले हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देकर बदमाश एक्सप्रेस-वे के रास्ते गए हैं। पुलिस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे तथा नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?