लाइव न्यूज़ :

नोएडाः यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की जांच कर रहे अधिकारियों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

By अभिषेक पारीक | Updated: June 24, 2021 22:10 IST

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना एक्सप्रेव वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वाहनों की जांच कर रहे वाणिज्य अधिकारियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायलों की हालत नाजुक है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जनपद मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र में बीती रात को वाणिज्य कर अधिकारी कर चोरी रोकने के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि संयुक्त आयुक्त मनोज त्रिपाठी, सहायक आयुक्त विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर शुक्ला आदि एक गाड़ी को रोक कर जांच कर रहे थे तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने वाणिज्य कर अधिकारियों तथा उक्त गाड़ी को टक्कर मार दी। सिंह ने बताया कि इस घटना में त्रिपाठी सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना में दो की मौत हो गई

घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मनोज त्रिपाठी की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में सीपीओ वीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल किशोर शुक्ला की मौत हो गई है तथा त्रिपाठी समेत पांच घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। 

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि थाना जेवर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक माट धर्मेंद्र चौहान गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि थाना नौझील में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह