लाइव न्यूज़ :

आठ और चार साल की बच्ची से 62 और 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2022 15:33 IST

नोएडाः बच्ची के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे62 वर्षीय जुगराज नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम बालेश्वर शर्मा (50 वर्ष) है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चियों के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामले आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिसरख पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में आठ साल की बच्ची से गत रात 62 वर्षीय जुगराज नामक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

 

उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं नोएडा फेस-2 थाना क्षेत्र के एक गांव में भी चार साल की एक बच्ची से पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गत रात दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नोएडा फेस-2 थाना के प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बालेश्वर शर्मा (50 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

महाराष्ट्र: पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 63 वर्षीय एक व्यक्ति को 2015 में पैसे के विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ठाणे के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रचना आर. तेहरा ने बुधवार को पारित आदेश में ठाणे शहर के लोकमान्य नगर निवासी दोषी हीरालाल माली पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक रेखा हिवराले ने अदालत को बताया कि माली, उसकी पत्नी और बच्चे साथ में रहते थे। दंपती में पैसों को लेकर झगड़ा होता था। माली की पत्नी चाहती थी कि माली उसके भाई से लिया हुआ कर्ज लौटा दे। अभियोजन ने अदालत को बताया कि 13 अक्टूबर 2015 को एक बार फिर दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

विवाद बढ़ने पर माली ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे को फोन किया और उसे अपने अपराध के बारे में बताया।

माली के बेटे ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया और माली को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायाधीश ने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सभी आरोपों को संदेह से परे साबित कर दिया है। 

पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत तीन लोगों को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की एक अदालत ने एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति समेत तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश एकता वर्मा ने नगमा खान को जहर देकर उसकी हत्या करने के मामले में उसके पति परवेज खान, देवर असलम खान एवं सास तकदीरुल निशा को दोषी मानते हुए बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई और उन पर 10-10 हजार रुपए जुर्माना लगाया। शासकीय अधिवक्ता मनोज दूबे ने बताया कि दो साल पहले चांदा थाने में उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा