लाइव न्यूज़ :

पेटीएम मालिक से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में वाइस प्रेसिडेंट संग तीन गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 23, 2018 04:43 IST

गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि पेटीएम के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके कर्मचारियों ने कुछ आंकड़े चुरा लिए हैं और अब वे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे लोग इसे लीक नहीं करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

Open in App

पेटीएम के तीन कर्मचारियों को ई-वॉलेट कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को चोरी किए गए व्यक्तिगत आंकड़ों और गोपनीय जानकारी का खुलासा करने की धमकी देने तथा उनसे 20 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है। महिला शर्मा की सचिव है। तीनों ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि खराब करने के लिए आंकड़े लीक करने तथा जानकारी का दुरूपयोग करने की धमकी दी थी।

कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है और कंपनी के तीन कर्मचारियों को सेक्टर 20 थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया। मामले में चौथा आरोपी फरार है।

गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि पेटीएम के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके कर्मचारियों ने कुछ आंकड़े चुरा लिए हैं और अब वे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वे लोग इसे लीक नहीं करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। आज पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया महत्वपूर्ण डाटा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस इनकी कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट