28 वर्षीय दुल्हन हर्षिका यादव ने 54 वर्षीय दूल्हा विकास यादव से की शादी?, वर्ष 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल कारावास की सजा काट रहा डीपी यादव का बेटा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2025 12:04 IST2025-09-06T12:03:49+5:302025-09-06T12:04:32+5:30
विकास (54) ने हर्षिका (28) से गाजियाबाद के राजनगर स्थित अपने आवास पर परिवार के लोगों की उपस्थिति में विवाह किया। सगाई जुलाई में हुई थी।

file photo
नोएडा/ गाजियाबादः वर्ष 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल के कारावास की सजा काट रहा दोषी विकास यादव ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में हर्षिका यादव के साथ विवाह किया। विकास (54) ने हर्षिका (28) से गाजियाबाद के राजनगर स्थित अपने आवास पर परिवार के लोगों की उपस्थिति में विवाह किया। उनकी सगाई जुलाई में हुई थी।
विकास उत्तर प्रदेश के नेता डी. पी. यादव का बेटा है और उसे नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में 23 साल से ज्यादा समय बिता चुका विकास इन दिनों पैरोल पर बाहर है। विकास के चचेरे भाई विशाल यादव को भी कटारा के अपहरण और हत्या के जुर्म में सजा सुनायी गई थी।
विकास अपनी बहन भारती यादव के कटारा के साथ कथित संबंधों के खिलाफ था और इसलिए उसने चचेरे भाई विशाल के साथ मिलकर कटारा की हत्या कर दी थी। विकास यादव की पत्नी हर्षिका ने शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई की है, तथा वह वर्तमान समय में एमसीए कर रही है। हर्षिका के पिता उदयराज सिंह शिकोहाबाद में स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं।