लाइव न्यूज़ :

25 वर्षीय प्रेमिका सोनू की गोली मारकर हत्या, इस बात से नाराज था प्रेमी कृष्णा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 13:12 IST

Noida: पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकृष्णा ने सोनू को गोली मार दी।युवती की मौके पर ही मौत हो गई।तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 

Noida: गौतमबुद्धनगर जिले में थाना फेज़-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव की निवासी सोनू (25) का कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था और शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान कृष्णा ने सोनू को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

अवस्थी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी कृष्णा फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 

आंध्र प्रदेश में दो कार की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत

कुरनूल जिले के कोटेकल गांव में शनिवार को दो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। येमिगनूर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एन. भार्गवी ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-167 पर हुई।

भार्गवी ने कहा, ‘‘येमिगनूर मंडल के कोटेकल गांव में तड़के दो कार की आमने-सामने की टक्कर होने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे कुरनूल सरकारी जनरल अस्पताल (जीजीएच) रेफर किया गया है। भार्गवी के अनुसार, हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। इस बीच, पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज