लाइव न्यूज़ :

17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी फरार और तलाश जारी

By भाषा | Updated: January 25, 2022 20:45 IST

सेक्टर 123 स्थिति एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को दानिश नाम के युवक ने 23 जनवरी को कथित रूप से अगवा कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदानिश ने उसके साथ बलात्कार किया है। शरदकांत ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 113 थाने के प्रभारी शरदकांत ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 123 स्थिति एक कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को दानिश नाम के युवक ने 23 जनवरी को कथित रूप से अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि किशोरी सोमवार रात अपने घर लौटी और परिजनों को बताया कि दानिश ने उसके साथ बलात्कार किया है। शरदकांत ने बताया कि इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में एक शादीशुदा महिला से नौकरी लगवाने के नाम पर बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर 39 थाने के प्रभारी राजीव बालियान ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोमेंद्र उर्फ पुनीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

महिला की शिकायत के हवाले से बालियान ने बताया कि सोमवार को सोमेंद्र ने फोन कर कहा कि उसने नोएडा में पीड़िता की नौकरी लगवा दी है और वह नौकरी के लिए आ जाए। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह गाजियाबाद से नोएडा सेक्टर 37 पहुंची तो सोमेंद्र एक कार से उसे सेक्टर 37 के पास सुनसान जगह पर ले गया जहां आरोपी ने गाड़ी में ही उसके साथ बलात्कार किया।

थानेदार के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि सोमेन्द्र ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी तथा सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उसने अपने पति को आपबीती बताई जिसके बाद सोमवार रात को सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजस्थान के बारन में दो युवकों पर बलात्कार का मामला दर्ज

राजस्थान के बारन इलाके में दो युवकों ने कथित तौर पर एक लड़की का अपहरण कर उसका बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि कथित घटना गत सप्ताह मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई।

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह बारन सदर पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में स्थित अपने घर में सो रही थी और उसके माता पिता खेत की रखवाली करने बाहर गए थे। मौके का फायदा उठाकर, अतरू क्षेत्र के निवासी आरोपी बलराम सहरिया (22) और योगेश ने लड़की को अगवा कर लिया और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर तीन किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, कथित तौर पर बलराम ने लड़की का बलात्कार किया जबकि योगेश खड़ा रहा। अगले दिन पीड़िता बारन पुलिस अधीक्षक के पास गई और उनकी सलाह पर बारन सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने बताया कि सोमवार को लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी होना बाकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई