लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सोसायटी की 14 साल की किशोरी को स्कूटी सवार महिला और पुरुष ने किया अगवा, अपहरणकर्ताओं ने फोन कर कहा-तुम्हारी लड़की मेरे पास, पीछे से चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 13:59 IST

अपहरणकर्ताओं ने एक फोन नंबर से फोन करके शिकायतकर्ता से कहा कि तुम्हारी लड़की मेरे पास है। पीड़ित के अनुसार फोन में पीछे से चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी और बाद में आरोपियों ने फोन काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और पुरुष ने 14 साल की नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडाः नोएडा में बिसरख थानाक्षेत्र के शाहबेरी गांव की एक सोसायटी की 14 साल की एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोसायटी के एक व्यक्ति ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 मई को शाम करीब चार बजे एक स्कूटी से आए एक महिला और पुरुष ने उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया है।

 

उन्होंने बताया कि करीब शाम पांच बजे अपहरणकर्ताओं ने एक फोन नंबर से फोन करके शिकायतकर्ता से कहा कि तुम्हारी लड़की मेरे पास है। पीड़ित के अनुसार फोन में पीछे से चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी और बाद में आरोपियों ने फोन काट दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनकी बेटी का अपहरण हुआ है, तथा उन्हें आशंका है कि वे लोग उनकी बेटी की हत्या कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म

हरियाणा में जींद के जुलाना थाना क्षेत्र में घर में घुस कर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस थानाक्षेत्र की 28 वर्षीय एक महिला ने पुलिस में शिकायत की कि गत दिवस शाम को जब वह अकेली थी तब वार्ड 11 के सुरजीत उसके घर में घुस आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और फिर वह फरार हो गया।

जुलाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास