लाइव न्यूज़ :

नोएडाः 14 साल की किशोरी के साथ महीनों तक बलात्कार, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी, आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 15:52 IST

उत्तर प्रदेश का मामला है। तहरीर के आधार पर आरोपी ने पीड़ित किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार करके घटना की वीडियो बना ली थी और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी उतार ली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी महीनों से किशोरी को ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार करता रहा। गर्भवती होने की बात सामने आयी और उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बतायी। किशोरी के माता-पिता से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोएडाः नोएडा पुलिस ने 14 साल की किशोरी के साथ महीनों तक बलात्कार करने, उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जेवर थाने के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि किशोरी के परिजनों से इस बाबत मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

आरोपी फिलहाल फरार है। तहरीर के आधार पर आरोपी ने पीड़ित किशोरी को पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ बलात्कार करके घटना की वीडियो बना ली थी और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी उतार ली थीं। उन्होंने बताया कि इन्हीं वीडियो और तस्वीरों की मदद से आरोपी महीनों से किशोरी को ब्लैकमेल करके उसके साथ बलात्कार करता रहा।

रविवार को किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तब उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी और उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बतायी। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि किशोरी के माता-पिता से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हें। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडारेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा