लाइव न्यूज़ :

नोएडाः 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने की मारपीट, उपचार के दौरान मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 19:30 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाली है। बुलंदशहर के रहने वाले रामू माली रखरखाव का काम करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर के ही रहने वाले माली धारा सिंह अपने परिवार सहित रहता था।16 अगस्त को रामू के बाग से लोहे का गाटर चोरी हो गया।चोरी का शक उसने धारा के बेटे पर जाहिर किया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने कथित रूप से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के लडपुरा गांव के रहने वाले रमेश शर्मा के बाग में बुलंदशहर के रहने वाले रामू माली रखरखाव का काम करते थे और तथा वह अपने परिवार सहित वहीं पर रहते थे।

पांडे ने बताया कि उसके थोड़ी दूर पर बुलंदशहर के ही रहने वाले माली धारा सिंह अपने परिवार सहित रहता था। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को रामू के बाग से लोहे का गाटर चोरी हो गया और इस चोरी का शक उसने धारा के बेटे पर जाहिर किया और इस बात को लेकर रामू तथा धारा के बीच मारपीट हो गयी।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव में आई रामू की 13 वर्षीय बेटी रेखा को गंभीर चोट आई, जिसे उपचार के लिए उसे ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की देर रात रेखा की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि रामू की शिकायत पर पुलिस ने धारा, रवि, गौरव, सौरव, और रानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट