लाइव न्यूज़ :

बिहार में अब नारियल से पानी नहीं शराब निकल रहा है, जानें शराब बंदी के बाद किस तरह बेचा जा रहा शराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 15:41 IST

ऐसा ही एक मामला नवादा से सामने आया है जहां नारियल पानी के नाम पर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देशराब तस्कर आए दिन शराब बेचने का कोई न कोई ऐसा हथकंडा निकाल ही लेते हैं।नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में नारियल पानी की आड़ में शराब बेचा जा रहा था।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद एक के बाद एक खबर सामने आ रही है। प्रदेश में शराब बेचने से लेकर पीना तक गैरकानूनी है। फिर भी शराब तस्कर आए दिन शराब बेचने का कोई न कोई ऐसा हथकंडा निकाल ही लेते हैं जिसको देखकर पुलिसवालों के भी होश उड़ जाते हैं।

ऐसा ही एक मामला नवादा से सामने आया है जहां नारियल पानी के नाम पर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं थी।

नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में नारियल पानी की आड़ में शराब बेचा जा रहा था। नारियल में जहां पानी भरा होता है उसे निकाल कर तस्कर उसमें शराब भरकर लोगों को पिला रहे थे। शराब बेचे जाने की शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो तस्कर के इस हथकंडे को देखकर चौंक गई। पुलिस ने लोगों को शराब बेच रहे एक नाबालिग को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की।

इसके अलावा, बिहार में शराबबंदी के बीच शराब माफियाओं ने अब इसकी बिक्री के नए तरीके खोज लिए हैं। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को रेलवे पुलिस ने ट्रेन की पैंट्रीकार में शराब बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, इस गैंग के एक सदस्य को को राजेंद्रनगर स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 1 से अरेस्ट किया गया है। पकड़ा गया शख्स पैंट्रीकार में ही काम करता है। पुलिस टीम को शक है कि इस सदस्य के साथ और लोग भी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं, ऐसे में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, जिस शख्स को रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है, वह पटना-कुर्ला एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर इसे बिहार में बेचता था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शख्स का नाम सत्येंद्र कुमार है और वह पूर्वांचल कैटरर्स नाम की एक फर्म के लिए काम करता है।   

टॅग्स :बिहारपटनाशराबकेसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह