लाइव न्यूज़ :

कंझावला घटना: युवती के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं, प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 3, 2023 15:18 IST

कंझावला में रविवार रात हुई घटना में जान गंवाने वाली युवती की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं होने की बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंझावला में युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई।रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी।पुलिस ने कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था।

नई दिल्ली: कंझावला में रविवार रात हुई घटना में जान गंवाने वाली युवती की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यौन उत्पीड़न के कोई सबूत नहीं मिले हैं। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सकीय बोर्ड ने सोमवार को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम किया था। 

कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार में कथित तौर पर सवार पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के एक सूत्र ने कहा, "युवती के निजी अंगों पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।"

बता दें कि पीड़िता का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क के किनारे नग्न अवस्था में पाया गया था, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में थे। हालांकि अभी उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई