लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस पर कल होगी सुनवाई, कोर्ट में रो पड़ीं निर्भया की मां, कहा- 'इंसाफ के लिए भटक रही हूं, प्लीज डेथ वारंट दीजिए'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2020 15:38 IST

Nirbhaya Gangrape: साल 2012 के 16 दिसंबर को एक चलती बस में निर्भया (बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था। आरोपियों ने पीड़िता के साथ ना सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसे बेहद चोटें भी पहुंचाई थी। जिसकी वजह से निर्भया की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की कोर्ट ने दोषी पवन गुप्ता को कानूनी मदद देने की पेशकश की, जिसने कहा था कि उसके पास वकील नहीं है। निर्भया गैंगरेप: डेथ वारंट पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी। 

निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में दिल्ली की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया की मां आशा देवी रोने लगी। सुनवाई के दौरान आशा देवी ने कहा, ''अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मैं यहां-वहां भटक रही हूं। फांसी में देरी की वजह से दोषी अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। मुझे नहीं पता कि अदालत को ये बात क्यों नहीं समझ आ रही है। प्लीज उन्हे डेथ वारंट दीजिए। मैं भी इंसान हूं। सात साल हो गए हैं।'' सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निर्भया के परिजनों ने पटियाला हाउस कोर्ट में नया डेथ वारंट जारी करने की अपील की थी।

इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोषी पवन गुप्ता के पिता को कड़ी फटकार भी लगाई है। पवन गुप्ता के वकील एपी सिंह ने पैरवी से मना कर दिया। उनकी जगह कोई और वकील आज कोर्ट नहीं पहुंचा था। डेथ वारंट पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी। डीएलएसए ने पवन के पिता को वकील चुनने के लिए अपने पैनल में शामिल अधिवक्ताओं की एक सूची उपलब्ध कराई है।

दिल्ली की कोर्ट ने निभर्या के चार दोषियों के खिलाफ फिर से डेथ वारंट जारी करने के अनुरोध वाली याचिकाओं की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित की है। कोर्ट ने सुनवाई में कहा है कि कोई भभी दोषी अपनी अंतिम सांस तक कानूनी सहायता पाने का हकदार है। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई