लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दिल्ली के प्रदूषण की वजह से घट गई जिंदगी.. हवाला देते हुए दोषी ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 13, 2019 09:15 IST

शीर्ष अदालत में तीन न्यायमूर्तियों की पीठ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष 9 जुलाई को बाकी तीन दोषियों द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देदोषी के वकील ने पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए दिल्ली के प्रदूषण का भी हवाला दिया है। वकील ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण की वजह से दोषियों की जिंदगी कम हो रही है।

निर्भया गैंगरेप-हत्याकांड के चारों दोषियों में से एक अक्षय कुमार सिंह ने सजा-ए-मौत के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। सर्वोच्च न्यायालय इस पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा। दोषी के वकील ने पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए दिल्ली के प्रदूषण का भी हवाला दिया है। वकील ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण की वजह से दोषियों की जिंदगी कम हो रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, शीर्ष अदालत में तीन न्यायमूर्तियों की पीठ पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष 9 जुलाई को बाकी तीन दोषियों द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। 

मामले में चार दोषियों- अक्षय, मुकेश, पवन और विनय को 2017 में मौत की सजा सुनाई गई थी। 

बता दें कि इससे पहले मीडिया में अटकलें चल रही थीं कि चारों दोषियों को उसी दिन फांसी पर लटकाया जा सकता है जिस दिन निर्भया दोषियों की हैवानियत का शिकार हुई थी। 

बता दें कि 16 दिसंबर 2012 तो दिल्ली के बसंत विहार इलाके में मेडिकल की एक छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कर के बाद उसके साथ बर्बरता की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

मामले की भयानकता ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था और पीड़िता को निर्भया नाम दिया गया था। उसके नाम पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने केलिए निर्भय फंड भी बनाया गया है। 

हाल में रिपोर्ट आई थी कि ज्यादातर राज्यों की सरकारें निर्भया फंड का इस्तेमाल करने में नाकाम रहीं। 

मामले को लेकर ऐसी खबर भी आई थी निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए 3 जल्लादों को स्टैंडबाई पर रखा गया है। फांसी के लिए रस्सियों का प्रबंध बिहार के बक्सर और महाराष्ट्र के पुणे से किया गया है।

चारों दोषियों में से विनय शर्मा ने दया याचिका दायर की थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के बाद चारों को फांसी दे दी जाएगी।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास