लाइव न्यूज़ :

नौ महीने की बच्ची से बलात्कार, अपराधी को दो महीने के भीतर ही सुनाई गई मौत की सजा

By भाषा | Updated: August 9, 2019 05:26 IST

तेलंगाना की एक अदालत ने वारंगल जिले में नौ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को अपराध के दो महीने के भीतर ही मौत की सजा सुना दी।

Open in App

तेलंगाना की एक अदालत ने वारंगल जिले में नौ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या मामले में दोषी को अपराध के दो महीने के भीतर ही मौत की सजा सुना दी। पुलिस ने कहा कि सनसनीखेज मामले में 24 जुलाई को सुनवाई शुरू हुई थी और वारंगल के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के जयकुमार ने दो सप्ताह के भीतर ही सुनवाई पूरी कर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना दिया।

न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को अभियोजन और बचाव पक्ष की अंतिम दलीलें सुनने के बाद पहले तो आरोपी पी प्रवीन को बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया और फिर कुछ समय के स्थगन के बाद उसे मौत की सजा सुना दी। पुलिस ने कहा कि दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और धारा 376 के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मौत की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा अदालत ने उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार बच्ची 19 जून को तड़के हनामकोंडा में अपने घर की छत पर माता-पिता के साथ सो रही थी।

इस दौरान प्रवीन उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। उसी इलाके में रहने वाले प्रवीन को 19 जून को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को शुरू हुई और छह कामकाजी दिनों के भीतर गवाहों की गवाही ली गई। वारंगल के पुलिस आयुक्त वी रवीन्द्र ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, "अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। यह एक उत्कृष्ट निर्णय है...हमने गवाहों की गवाहियों और वैज्ञानिक तथा चिकित्सीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की थी।" मामला उस समय प्रकाश में आया जब बच्ची की मां ने रात करीब 2.30 बजे अपनी बेटी को अपने पास नहीं पाया।

बच्ची के परिवार ने जब उसे तलाश किया तो प्रवीण तौलिये में लिपटी उनकी बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया। प्रवीन ने उन्हें देखकर बच्ची को फेंक दिया और भागने की कोशिश की लेकिन बच्ची के संबंधी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO