Nikki Yadav murder case: 12 दिन की न्यायिक हिरासत में साहिल गहलोत, छह मार्च को कोर्ट में किया जाएगा पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 15:11 IST2023-02-22T15:11:17+5:302023-02-22T15:11:50+5:30

Nikki Yadav murder case: पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सभी आरोपियों को अब छह मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

Nikki Yadav murder case Sahil Gehlot killed Nikki Yadav judicial custody 12 days dead body kept inside refrigerator | Nikki Yadav murder case: 12 दिन की न्यायिक हिरासत में साहिल गहलोत, छह मार्च को कोर्ट में किया जाएगा पेश

पीड़िता आरोपी पर विवाह को सामाजिक मंजूरी दिलाने के लिए दबाव बना रही थी।

Highlightsखुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ को हुआ था।गहलोत ने अक्टूबर 2020 में यादव से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था।पीड़िता आरोपी पर विवाह को सामाजिक मंजूरी दिलाने के लिए दबाव बना रही थी।

Nikki Yadav murder case: दिल्ली में एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को एक फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को बुधवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने यह आदेश दिया।

इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को गहलोत की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी थी और पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सभी आरोपियों को अब छह मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा।

गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और वह एक अन्य युवती से शादी करने चला गया था। इस घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ को हुआ था।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें गहलोत के रिश्ते के दो भाई और दो मित्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया कि गहलोत ने अक्टूबर 2020 में यादव से गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया था और पीड़िता आरोपी पर विवाह को सामाजिक मंजूरी दिलाने के लिए दबाव बना रही थी।

Web Title: Nikki Yadav murder case Sahil Gehlot killed Nikki Yadav judicial custody 12 days dead body kept inside refrigerator

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे