Nikki Yadav murder case: पुलिस ने आरोपी साहिल को आर्य समाज मंदिर ले गई, जहां 2020 निक्की से शादी की थी, पुजारी के बयान दर्ज
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2023 16:50 IST2023-02-20T16:48:30+5:302023-02-20T16:50:19+5:30
Nikki Yadav murder case: दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी।

घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था।
Nikki Yadav murder case: अपनी पहली पत्नी निक्की यादव की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत को दिल्ली पुलिस ग्रेटर नोएडा के उस आर्य समाज मंदिर ले गई, जहां उन्होंने शादी की थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मंदिर के पुजारी और शादी के वक्त मौजूद रहे गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या कर दी थी, उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के एक फ्रिज के अंदर रख दिया और दूसरी महिला से शादी करने चला गया। घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी को हुआ था।
पुलिस ने मामले के सिलसिले में अब तक गहलोत, उसके पिता और चार अन्य - दो चचेरे भाई और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को निक्की यादव की छोटी बहन का बयान दर्ज किया था। उन्होंने बयान में इस बात से इनकार किया कि उसे साहिल गहलोत के साथ अपनी बहन की शादी के बारे में जानकारी थी। गहलोत ने यादव से 2020 में एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने परिवारों को नहीं दी थी।
निक्की यादव हत्याकांड: आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत दो दिन बढ़ाई गई
दिल्ली की एक मेट्रोपॉलिटन अदालत ने दक्षिण दिल्ली में अपनी महिला मित्र की हत्या करने और उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की पुलिस हिरासत सोमवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत ने पांच अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जांच अधिकारी ने गहलोत की हिरासत तीन दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। पिछले मंगलवार को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने गहलोत (25) को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था। गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, चचेरे भाई नवीन व आशीष और दोस्तों लोकेश व अमर को पिछले शुक्रवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
पुलिस ने कहा था कि यादव की हत्या में उनकी भूमिका का पता चलने के बाद पांच सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुरू में कहा था कि 14 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद गहलोत ने यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
इस मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने कहा कि यादव गहलोत की पत्नी थीं और दोनों ने 2020 में शादी की थी। दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, यादव गहलोत की शादी के खिलाफ थी, जो उसके परिवार ने तय की थी। यादव ने जब शादी की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो गहलोत ने उसकी हत्या कर दी।