लाइव न्यूज़ :

शैलजा हत्याकांडः निखिल हांडा ने किया चौकाने वाला खुलासा, मर्डर कर एक अन्य गर्लफ्रेंड को बताई करतूत

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2018 10:59 IST

खबरों के अनुसार, हांडा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शैलजा की हत्या के बाद सबसे पहले दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देहांडा ने शैलजा की हत्या के बाद सबसे पहले दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर इसकी जानकारी दी।मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने मेजर निखिल हांडा को पुलिस हिरासत में भेज दिया। मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को रविवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली, 26 जूनः सेना के एक मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोपी मेजर निखिल हांडा चार दिनों की पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान उसने एक चौकाने वाला खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में उसने कहा है कि उसकी शैलजा के अलावा एक और गर्लफ्रेंड थी और वह अन्य दो और महिलाओं से बात करता था।

खबरों के अनुसार, हांडा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने शैलजा की हत्या के बाद सबसे पहले दिल्ली की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी, जिसे सुनकर उसने उसकी जमकर लताड़ लगाई और फोन को काट दिया। उसने बताया कि वे दोनों पिछले कई साल से एक दूसरे को जानते हैं और हांडा अपने दिल की बात अक्सर इसी गर्लफ्रेंड से करता रहता था। 

इधर, मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने मेजर निखिल हांडा को पुलिस हिरासत में भेज दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच हांडा को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा था कि हत्या में इस्तेमाल हथियार, उनके कपड़ों और अन्य चीजों की बरामदगी के लिए मेजर को मेरठ ले जाने की जरूरत हैॉ।

मजिस्ट्रेट ने कहा, 'अपराध में इस्तेमाल किये गए हथियार (चाकू) को बरामद किया जाना है, अपराध को अंजाम देते समय आरोपी के पहने कपड़ों की बरामदगी होनी है, जिस स्थान से पीड़ित को उठाया गया और जहां अपराध किया गया तथा जिस रास्ते पीड़ित को मौके पर लाया गया, उसे सुनिश्चित किया जाना है, उन व्यक्तियों की पहचान होनी है, जिनसे आरोपी अपराध के बाद मिला था, अपराध में इस्तेमाल हथियार के स्रोत का पता लगाया जाना है, उन स्थानों की पहचान की जानी है जहां आरोपी अपराध करने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच गया था, इन सबके आलोक में मेरी यह सुविचारित राय है कि चार दिन की पुलिस हिरासत उचित है।' 

मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को रविवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था। दिल्ली छावनी इलाके में बराड़ स्क्वायर में महिला का शव बरामद किया गया था और गला रेता हुआ था। जिरह के दौरान पुलिस ने कहा कि कुछ बरामदगी करने के लिए आरोपी को मेरठ ले जाना आवश्यक है और इसके लिए हिरासत जरूरी है। गौरतलब है कि मेजर की पत्नी और उसके पति को ऑफिशियल कार से उनके ड्राइवर ने आर्मी बेस हास्पिटल में छोड़ा था। इसके बाद जब वह उसे ले जाने के लिए आया तब उसने उसे वहां नहीं पाया और यह पता चला कि वह अपनी फिजियोथेरेपी सत्र में भी शामिल नहीं हुई थी। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली