यूपी: सेवानिवृत्त कर्नल से 1 करोड़ 80 लाख ठगने के आरोप में नाइजीरियाई गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जाली पासपोर्ट बरामद

By भाषा | Updated: December 17, 2022 08:10 IST2022-12-17T08:00:38+5:302022-12-17T08:10:52+5:30

आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए नाइजीरियाई गिरोह के सदस्यों के पास से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जाली पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

Nigerian gang 3 members arrested cheating 1 crore 80 lakhs retired colonel fake passport actress Aishwarya Rai recovered | यूपी: सेवानिवृत्त कर्नल से 1 करोड़ 80 लाख ठगने के आरोप में नाइजीरियाई गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जाली पासपोर्ट बरामद

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsनोएडा में एक सेवानिवृत्त कर्नल से 1 करोड़ 80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महंगी दवा के लिए नाइजीरियाई गिरोह ने सेना के पूर्व अधिकारी से पैसे ऐठें थे। मामले में गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है।

लखनऊ: नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और साइबर सेल ने दवा कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले नाइजीरियाई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन्होंने एक सेवानिवृत्त कर्नल से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपए ठगे हैं। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के पास से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का जाली पासपोर्ट भी बरामद किया है। 

महंगी जड़ी-बूटियों का झांसा देकर नाइजीरियाई गिरोह करती थी ठगी

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे ऐश्वर्या राय के नकली पासपोर्ट का उपयोग किस लिए करना चाह रहे थे। गिरोह के सदस्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर मंहगे दामों पर जड़ी-बूटियां खरीदने का झांसा देते थे। इसके अलावा गिरोह विवाह संबंधी वेबसाइट और डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को लगातार निशाना बना रहा थे। 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस और ग्रेनो साइबर सेल ने तीन नाइजीरियाई नागरिकों ईक उफेरेमुकेवे, एडविन कॉलिंस, व ओकोलोई डेमियन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। 

गिरोह ने सेवानिवृत्त कर्नल से ऐठें थे 1 करोड़ 80 लाख

पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गिरोह ‘एबॉट फार्मास्युटिकल्स’ कंपनी समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों को निशाना बना रहा था। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक इन्होंने एक सेवानिवृत्त कर्नल को स्तन कैंसर की दवा बनाने के लिए कोलानट खरीदने का झांसा दिया था। इसके बाद एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। 

बिना वीजा और पासपोर्ट रह रहे था भारत में

पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि ये गिरोह विवाह संबंधी वेबसाइट और डेटिंग ऐप से कई लोगों को निशाना बना चुका था। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं था। 
 

Web Title: Nigerian gang 3 members arrested cheating 1 crore 80 lakhs retired colonel fake passport actress Aishwarya Rai recovered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे