लाइव न्यूज़ :

NIA Raid in Bihar: एनआईए ने बिहार में 32 जगहों पर एक साथ की छापेमारी, टेरर मॉड्यूल मामले में मिले अहम सबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2022 18:15 IST

NIA Raid in Bihar: एनआईए ने पटना के फुलवारीशरीफ समेत दरभंगा, मधुबनी, छपरा, अररिया, सारण, कटिहार और मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देअररिया के जोकीहाट में एहसान परवेज के घर पर छापा मारा है।फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था।फुलवारी शरीफ में 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पटनाः देश विरोधी गतिविधियों के मामले में एसडीपीआई और पीएफआई के कनेक्शन से जुड़े लोगों के घर एनआईए की टीम ने बिहार के कई शहरों में 32 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापेमारी फुलवारीशरीफ 'आतंकवादी मॉड्यूल' से जुड़े मामले में की गई है।

एनआईए ने पटना के फुलवारीशरीफ समेत दरभंगा, मधुबनी, छपरा, अररिया, सारण, कटिहार और मुजफ्फरपुर समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में कई अहम सुराग हाथ लगने की खबर है। हालांकि इसकी जानकारी एनआईए की टीम ने नही दी है। एनआईए ने फुलवारीशरीफ के गोनपूरा में रहने वाले मोहम्मद अमीन एवं मोहम्मद खलीकुर्रजमा के घरों पर छापेमारी की।

छापेमारी में एनआईए को क्या मिला इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक फुलवारी शरीफ में सिमी संगठन से जुड़े लोगों की कुंडली भी एनआईए की टीम खंगाल रही है। वहीं, अररिया के जोकीहाट में एहसान परवेज के घर पर छापा मारा है। फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था।

एहसान एसडीपीआई का प्रदेश महासचिव है। एनआईए की टीम ने परवेज की घर की तलाशी ली और परवेज को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक एहसान पीएफआई का जिला संयोजक है। इसके साथ ही मोहम्मद अमीन एवं मोहम्मद खलीकुर्रजमा गोनपूरा के ही रहने वाले हैं।

मोहम्मद अमीन एक बीएड कॉलेज में क्लर्क का काम करता है, जबकि खलीकुर्जमा जमीन के कारोबार एवं अन्य व्यवसाय से जुडा हुआ है। इन दोनों के खिलाफ पीएफआई एसडीपीआई के मामले में फुलवारी शरीफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज है। बता दें कि इस पूरे मामले में फुलवारी शरीफ में 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, फुलवारीशरीफ कांड के बाद अचानक से चर्चा में आये एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर पहली दफा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अभी हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना आकर यह बयान दिया था कि अब क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी।

केंद्र सरकार ईडी, एनआईए व सीबीआई को अपनी कठपुतली बनाकर लोगों को परेशान कर रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हों या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सभी को केंद्र सरकार परेशान कर रही है। क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के षड्यंत्र के तहत ही एसडीपीआई से जुड़े लोगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तूली है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारएनआईएपटनासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली