लाइव न्यूज़ :

NIA ने दिल्ली स्थित आतंकवादी फंडिंग मॉडयूल का किया भंडाफोड़, पाकिस्तानी संगठन FIF से जुड़े कई ठिकानों पर मारा छापा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 26, 2018 19:51 IST

फलाह-ए-इंसानियत का मुख्यालय पाकिस्तान के लाहौर में है। इसकी स्थापना आतंकवादी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा ने मुखौटा संस्था की तरह की है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: आतंकवाद से जुड़े मामलों की जाँच करने वाली नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार (25 सितंबर) को पाकिस्तानी संगठन फलाह-ए-इंसानियत (FIF) आतंकवादी फंडिंग से जुड़े दिल्ली स्थित मॉड्यूल का भण्डाफोड़ किया। 

NIA ने आतंकवादियों को पैसे मुहैया कराने वाले नेटवर्क से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए दिल्ली के दरियागंज, निजामुद्दीन और कूचा घासीराम एरिया में छापे मारे।

अभी तक ये सामने नहीं आया है कि NIA के छापे में किसी की गिरफ्तार भी हुई है या नहीं।

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार फलाह-ए-इंसानियत का मुख्यालय पाकिस्तान के लाहौर में है।

एजेंसी के अनुसार फलाह-ए-इंसानयित पाकिस्तानी की स्थापना पाकिस्तानी संगठन जमात-उद-दावा ने की है। जमात-उद-दावा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संस्था है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो गया था जिसमें पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारतीय धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

लश्कर-ए-तैयबा की धमकी

जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद है जो भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है।

रिपोर्ट के अनुसार हाफिज सईद कश्मीर समेत पूरे हिंदुस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हथियार और पैसे मुहैया कराता है।

समाचार एजेंसी पीटीआी के अनुसार बुधवार को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने भारत के कुछ धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक धमकी वाले पत्र के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा ने यूपी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की बात कही।

इस पत्र के मिलने के बाद देश की प्रमुख खुफिया और पुलिस एजेंसियाँ हाई अलर्ट पर हैं। अभी तक इस पत्र के लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से जारी किये जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

टॅग्स :टेरर फंडिंगएनआईएआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े