लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में पीएफआई के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: November 5, 2022 15:57 IST

भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की साजिश में सक्रिय संलिप्तता को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन पीएफआई कार्यकर्ता के मोहम्मद इकबाल, के इस्माइल शफी और इब्राहिम थे।

Open in App
ठळक मुद्देजांच एजेंसी ने दक्षिण कन्नड़, हुबली और मैसूर में पांच स्थानों पर तलाशी ली तलाशी के दौरान आरोपियों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैंगिरफ्तार किए गए तीन पीएफआई कार्यकर्ता मोहम्मद इकबाल, के इस्माइल शफी और इब्राहिम हैं

बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एएनआई) ने भाजयुमो नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बेंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी ने दक्षिण कन्नड़, हुबली और मैसूर में पांच स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के घरों से डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

नेट्टारू की हत्या की साजिश में सक्रिय संलिप्तता को लेकर एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन पीएफआई कार्यकर्ता के मोहम्मद इकबाल, के इस्माइल शफी और इब्राहिम थे। इस हत्याकांड में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने मामले में फरार चार आरोपियों के खिलाफ इनाम की भी घोषणा की है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

नेट्टारू बेल्लारे के रहने वाले थे और वे बेल्लारे भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। बता दें कि 26 जुलाई को 32 वर्षीय भाजयुमो नेता की उस समय बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी गई जब वह बेल्लारे में अपनी मुर्गी की दुकान बंद करने के बाद पास के शहर सुलिया में घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी और तलवार से जानलेवा हमला किया।

इस हत्याकांड के बाद हिन्दू संगठनों द्वारा रोष होने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया था। सीएम बस्वराज बोम्मई ने कहा था कि ऐसा लगता है कि प्रवीण की हत्या एक संगठित अपराध का हिस्सा है और इसके अंतर्राज्यीय संबंध हैं। हमने मामले को एनआईए को सौंपने का फैसला किया है।

टॅग्स :एनआईएPFIकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह