मुजफ्फरपुर बालिकागृह मामलाः मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और DGP को भेजा नोटिस 

By भाषा | Updated: July 26, 2018 21:53 IST2018-07-26T21:53:57+5:302018-07-26T21:53:57+5:30

मानवाधिकार आयोग ने कहा कि एक बालिकागृह का मकसद लड़कियों को सुरक्षा और संरक्षण देना होता है लेकिन कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि बालिकागृह ऐसे तत्वों के लिए उन निकृष्ट गतिविधियों को अंजाम देने की जगह बन सकता है जो मानवीय गरिमा और महिलाओं के संयम के खिलाफ हैं। 

NHRC notice to Bihar government and DGP says shelter home can not be playground for predators | मुजफ्फरपुर बालिकागृह मामलाः मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और DGP को भेजा नोटिस 

मुजफ्फरपुर बालिकागृह मामलाः मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और DGP को भेजा नोटिस 

नई दिल्ली, 26 जुलाईः राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुजफ्फरपुर जिले के सरकार द्वारा वित्तपोषित बालिकागृह में लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में बिहार सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है। आयोग ने पाया कि अधिकारी इन बच्चियों की गरिमा का संरक्षण करने में ‘‘बुरी तरह असफल” रहे। 

आयोग ने कहा कि एक बालिकागृह का मकसद लड़कियों को सुरक्षा और संरक्षण देना होता है लेकिन कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि बालिकागृह ऐसे तत्वों के लिए उन निकृष्ट गतिविधियों को अंजाम देने की जगह बन सकता है जो मानवीय गरिमा और महिलाओं के संयम के खिलाफ हैं। 

बिहार के पुलिस महानिदेशक के एस द्विवेदी ने बताया कि बालिकागृह की 42 में से 29 लड़कियों की मेडिकल जांच में उनका यौन उत्पीड़न होने की पुष्टि हुई है। 

मानवाधिकार आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने मीडिया की एक खबर पर स्वत : संज्ञान लेते हुए बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर उन्हें मामले की जांच करने और दो हफते के भीतर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। 

समाज कल्याण विभाग के पर्यवेक्षण के तहत एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) इस बालिकागृह को चला रहा था जिसमें 44 लड़कियां रह रही थीं। कथित यौन उत्पीड़न के मामले में मुजफ्फरपुर जिले के बाल संरक्षण अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आयोग ने पाया कि मीडिया की खबरों की विषयवस्तु पीड़ित लड़कियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: NHRC notice to Bihar government and DGP says shelter home can not be playground for predators

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे