लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: शराब माफियाओं ने RTI कार्यकर्ता के पहले तोड़े पैर फिर कीलें ठोक जान लेने का किया प्रयास, मामला दर्ज

By आजाद खान | Updated: December 23, 2021 18:32 IST

अमराराम गैरकानूनी शराब के अलावा ग्राम पंचायत में होने वाले घोटालों को लेकर भी वह एक एक्टिविस्ट के रुप में काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देबाड़मेर में एक आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण कर उसे खूब पीटने का मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम पर आरोप है कि वह शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत करता था।अमराराम से नाराज शराब माफियाओं ने उसे खूब पीटा और उसके बाद उसके पैरों में कीले ठोक दी।

क्राइम अलर्ट:राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक आरटीआई कार्यकर्ता का अपहरण कर खूब पीटने और उसके पैरों में कील ठोकने का दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि आरटीआई कार्यकर्ता के मुखबरि से नाराज शराब माफियाओं ने उसका पहले अपहरण किया और उसके बाद हमला कर उसे बुरी तरह धायल कर दिया है। कार्यकर्ता का इलाज जोधपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और जानकारी के आधार पर अपराधियों की तलाश में लग गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस घटना से 2 दिन पहले आरटीआई कार्यकर्ता अमराराम जाट ने शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उन माफियाओं के खिलाफ कार्वाई भी की थी। इस मुखबिर से नाराज शराब माफियाओं ने अमरारम को सबक सिखाना चाहा और जोधपुर से जब वह अपने गांव जाना चा रहा था तभी बीच रास्ते से ही उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसकी खूब पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने अमराराम जाट के दोनों पैर तोड़े दिए और कीलें ठोंकी। मामले में पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद  शराब माफियाओं ने अमराराम को पास के एक सड़क पर अधमरा छोड़ भाग खड़े हुए। 

अमराराम लगातार उठाता है अपराधियों के खिलाफ आवाज

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अमराराम अपने गांव और उसके आसपास के इलाकों में हो रहे गलत काम और घोटालों की जानकारी देता है। इस बात से अपराधी उससे बहुत नाराज थे। बताया जा रहा है कि उसने प्रशासन गांव के संग अभियान के दौरान 15 दिसंबर को कुंपलिया पंचायत के नरेगा कार्यों में वित्तीय गड़बड़ी, घटिया सामग्री और आवास योजनाओं में अनियमितता के अलावा परेऊ में शराब की अवैध ब्रांच की शिकायत भी की थी। पुलिस का कहना है कि यही कारण है कि अमराराम पर हमला किया गया और उसकी पिटाई कर उसे पैरों में कीलें ठोके गए। 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा