लाइव न्यूज़ :

नए साल के जश्न के लिए पुलिस वाले ने पहले गांव की एक बकरी चोरी की, फिर उसे काट डाला, लोगों के विरोध पर एएसआई सस्पेंड

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 12:48 IST

पुलिस वाले के इस करतूत को देख गांव वालों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची जिसके बाद दोषी पुलिस वाले पर कार्रवाई के रुप में सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के पुलिस कर्मी पर गांव की एक बकरी को चोरी कर उसे काट डालने का आरोप लगा है।नए साल का जश्न मनाने के लिए एएसआई सुमन मल्लिक ने इस जुर्म को अंजाम दिया था।मामले की जांच के बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।

ओडिशा: पुलिस वालें ने नए साल के मौके पर गांव के एक गरीब की बकरी को चुराने और उसे पकाकर खाने का आरोप लगा है। मामले में जांच के बाद एएसआई सुमन मल्लिक को सस्पेंड कर दिया गया है। बकरी पालन करके घर चलाने वाले संकीर्तन गुरु का कहना है कि आरोपी पुलिस वालें ने उसकी बकरी को अकेला बंधा देख उसे चुरा लिया और फिर उसे काट कर नए साल का जश्न मनाया। पुलिस वालें की इस करतूत को संकीर्तन गुरु की बेटी ने देखा था और उसने इसका विरोध भी किया था, लेकिन पुलिस वालें ने उसकी एक न सुनी और इस जुर्म को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को तब मिली जब गांव वालों ने पुलिस वालें के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घिराव भी किया। पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है।

पुलिस वालें ने ऐसे दिया जुर्म को अंजाम

संकीर्तन गुरु का आरोप है कि बलांगीर जिले के सिंधकेला थाने में तैनात एएसआई सुमन मल्लिक ने पास में बंधी उसकी बकरी को पहले अन्य पुलिस वालों द्वारा चुरवाया था और फिर उसे काटकर नए साल का खाना बनवाया था। उन्हें नए साल पर जश्न मनाना था इसलिए उन लोगों ने संकीर्तन की बकरी की चोरी की थी। पीड़ित का कहना है कि इस घटना के बाद जब उसने इसका विरोध किया तो पुलिस वालें ने उसे जीप में बैठाकर पास के एक जगह पर ले गए और फिर वापस लाकर जेल में बंद कर दिया। पुलिस के इस हरकत के बाद गांव वालों को गुस्सा आ गया और उन लोगों ने थाने का घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

जांच के बाद आरोपी पुलिस वाला हुआ सस्पेंड

इस घटना की खबर जब बलांगीर जिले के एसपी नितिन कुसालकर को लगी तो उन्होंने इसकी जांच का आदेश दे दिया। जांच के दौरान एएसआई सुमन मल्लिक को दोषी पाया गया और उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। सुमन मल्लिक पर आरोप है कि उसने गांव के एक गरीब की बकरी चोरी कर उसे काट कर खाना बनाया और नए साल का जश्न मनााय था। उस पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी वर्दी का गलत फायदा उठाकर गांव के लोगों को धमकाया था। 

टॅग्स :क्राइमओड़िसाPoliceन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!